वैशाख पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, दशाश्वमेध घाट सहित अन्य घाटों पर लगी भारी भीड़
Sadar, Varanasi | May 23, 2024 वैशाख पूर्णिमा पर काशी के गंगा घाट पर सुबह से देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। दशाश्वमेध समेत अन्य घाटों पर सुबह 5 बजे से श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहे हैं। उसके बाद नए वस्त्र धारण कर दान-पुण्य कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने इस मौके पर मां गंगा के आगे हाथ जोड़कर अपने परिवार की सलामती के प्रार्थना भी की।