वैशाख पूर्णिमा पर काशी में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, जल पुलिस व NDRF की टीम रही तैनात
Sadar, Varanasi | May 23, 2024 आज वैशाख पूर्णिमा का पावन पर्व है और काशी में गंगा में स्नान करने वालों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन गंगा स्नान करने से सभी जन्मों के पाप से मुक्ति मिलती है। यही वजह है कि आज सुबह से भी वाराणसी के दशाश्वमेध और राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा स्नान करने वालों की जबरदस्त भीड़ है।