बिहार के रोहतास से सामने आई एक ऐसी कहानी ने पुलिस और परिवार, दोनों को हैरान कर दिया है। जिस महिला की ह#त्या के आरोप में उसके पति, ससुर और जेठ समेत परिवार के 8 लोगों पर केस दर्ज हुआ था, वही महिला 12 साल बाद जिंदा मिली है। मामला साल 2014 का है। सरस्वती देवी के घर से गायब होने के बाद नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ था। मायके पक्ष ने शव की पहचान सरस्वती देवी के रूप में की और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पति, ससुर और जेठ समेत 8 लोगों के खिलाफ ह*त्या का केस दर्ज हुआ और कुछ आरोपियों को जेल भी जाना पड़ा। लेकिन 12 साल बाद पुलिस को जानकारी मिली कि सरस्वती देवी कथित तौर पर झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा रह रही हैं। पुलिस के मुताबिक, वह वहां कांति देवी के नाम से रह रही थीं। अब सबसे बड़ा सवाल है- 2014 में नहर से मिला शव आखिर किस महिला का था? सरस्वती की पहचान उस शव के रूप में कैसे हुई? और इतने सालों तक पूरा मामला गलत दिशा में कैसे चला?
#rohtas #biharnews #murdermystery #jharkhandnews #primenews