भूपालसागर: भूपालसागर क्षेत्र में चोरों ने 1 साल में 120 से अधिक ट्रांसफार्मर किए चोरी, एक भी वारदात का नहीं हुआ खुलासा
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता हरीश शंकर मीणा ने सोमवार शाम साढ़े 6 बजे बताया कि भूपालसागर उपखंड क्षेत्र में इसी साल में करीब 120 सिंगल फेस और थ्री फेस के ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके है, जबकि पांच थ्री फेस के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की वारदात हो चुकी है, गांव मटुनिया, कानड़ खेड़ा, चौकड़ी, ताणा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में हुई ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात