भूपालसागर: गांव रावतिया में अस्पताल के निर्माण कार्य को रोकने पर ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, निर्माण शुरू कराने की उठाई मांग
गांव रावतिया के वार्ड पंच संपत जाट ने बुधवार शाम साढ़े 6 बजे बताया कि गांव रावतिया में आराजी संख्या 1103 पर अस्पताल निर्माण के लिए पट्टा जारी हुआ था, उसी जगह के लिए सरकार ने अस्पताल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की थी और मौके पर अस्पताल का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने जमीन को अपनी बताकर अस्पताल के निर्माण कार्य को रुक