प्रयागराज: रामबाग ईदगाह में पढ़ी गई ईद की नमाज़, देश की तरक्की की हुई दुआ
पुरे देश मे आज ईद का त्यौहार बड़ी शान शौकत के साथ मनाया जा रहा है वही संगम नगरी प्रयागराज मे आज ईदगाह मे ईद की नमाज़ पढ़ी गई और देश की तरक्की और अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज़ के बाद मुश्लिम भाइयो ने एक दूसरे से गले मिलकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी ने एक साथ ईद की नमाज पढ़ देश के अमन चैन की दुआ मांगी