प्रयागराज: रामबाग में ईद की नमाज के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समुदाय पर की पुष्प वर्षा, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक
गंगा-जमुनी तहजीब का शहर कहे जाने वाले प्रयागराज में हर त्योहार की तस्वीर पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। श्रावण मास के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कांवरियों पर पुष्प वर्षा करने की तस्वीर हम सब ने देखी थी। ईद की नमाज के दौरान हिंदुओं ने मुस्लिम समुदाय पर पुष्पवर्षा कर गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखाई।