प्रयागराज: झूलेलाल जयंती के समापन पर सिंधी धर्मशाला हिम्मतगंज से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
दो दिवसीय झूलेलाल जयंती के समापन पर बुधवार को सिंधी धर्मशाला हिम्मतगंज से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।कार्यक्रम का शुभारंभ कलश पूजन के साथ हुआ शोभा यात्रा खुल्दाबाद, गाड़ीवान टोला ,चौक , कोतवाली, कोठापार्चा होते हुऐ,आलोपीबाग से संगम पहुंची संगम पर पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना करके कलश का विसर्जन किया गया।इस शोभा यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।