मथुरा: 3 मार्च को धूमधाम से निकलेगा चतुर्वेदी समाज का डोला, इसके लिए हुई प्रेस वार्ता
माथुर समाज का पारंपरिक डोला भव्यता और धार्मिक रीति रिवाज के साथ 3 मार्च को निकाला जाएगा अखिल भारतीय तीर्थ महासभा के मुख्य संरक्षक माथुर चतुर्वेदी परिषद के मुख्य महेश पाठक ने प्रेस वार्ता में कहा कि समाज का यह डोला ऐतिहासिक रहेगा जिसमें टेसू के फूल रंग अबीर गुलाल का ही प्रयोग होगा लोगों से पानी से और केमिकल युक्त रंग से बचने की अपील की