बलरामपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पिपराहवा गांव में निरीक्षण कर स्टाप डायरिया अभियान का लिया जायजा
CMO डॉक्टर मुकेश कुमार रस्तोगी ने पिपराहवा गांव में निरीक्षण कर स्टाप डायरिया अभियान का लिया जाएजा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा पहली बार डायरिया की रोकथाम के लिए दो महीने तक अभियान चलेगा इससे पहले केवल दो सप्ताह तक अभियान चलाया जाता था। उन्होंने कहा कि जिले के करीब 2000 आशा कार्यकर्ता और 336 एएनएम ओआरएस के दो-दो पैकेट और जिंक की गोलियां घर-घर बांट रही है।