बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर का महिला सशक्तिकरण अभियान का किया शुभारंभ
रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर का महिला सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ सदर विधायक पलटू राम द्वारा फीता काट कर किया गया। क्लब के संस्थापक सदस्य डॉक्टर देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिसर की निशुल्क व्यवस्था कराई एवं बताया कि इस कार्यक्रम से रोजगार के माध्यम से महिलाएं अपना जीवन यापन कर सकती हैं।अध्यक्ष डॉ सौरभ सिंह ने प्रशिक्षण हेतु किट दिया।