प्रतापगढ़ में लगातार दो दिनों से हो रही मामूली बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर के पलटन बाजार सब्जी मंडी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मेडिकल कॉलेज और सेनानी नगर की गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट रमेश राजदार ने शनिवार सुबह 11 बजे प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।