मड़ियाहू: बारात आये युवक की मौत के मामले में पूछताछ के लिए बुद्धिपूर से युवक को ले आयी नेवढ़िया पुलिस,सदमे से पिता की मौत का आरोप
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए ले आयी युवक के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गयी। परिजन सदमे से मौत होने का आरोप लगाते हुए नेवढ़िया थाने के बाहर शव ले आकर रख दिये। 11 मार्च को सैदूपुर गांव में भदोही से आई बारात में हुई मारपीट में अनिल की मौत के मामले में पुलिस ने कुछ लोगो को पूछताछ के लिए ले आयी थी