मड़ियाहू: पुरेसवाँ गांव में मां पीडासिंन देवी मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए पूजा पाठ शुरू
पुरेसवाँ गांव स्थित मां पीडासिंन देवी मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए पूजा पाठ का कार्यक्रम शुरू हो गया है। गुरुवार को शोभायात्रा के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा। बरसठी ब्लॉक के पुरेसवाँ गांव में अति प्राचीन मां पीडासिंन देवी मंदिर का जीर्णोद्धार पूर्व प्रधान अशोक शुक्ला के अगुआई में क्षेत्र के सहयोग से किया जा रहा है।