मड़ियाहू: पुरेसवाँ गांव के पीडासिंन मंदिर पर मूर्ति के प्राणप्रतिष्ठा के पूर्व निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा
पुरेसवाँ गांव स्थित मां पीडासिंन देवी मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं व पुरूष शामिल रहे। यात्रा ने क्षेत्र के कई स्थानों से होकर मंदिर पर समाप्त हुई। गुरुवार को पीडासिंन मंदिर पर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा में शामिल रही।