चकाई: कियाजोरी गांव स्थित कपड़ा दुकान से 5 लाख का सामान हुआ चोरी
Chakai, Jamui | Feb 3, 2024 चकाई थाना क्षेत्र के कियाजोरी गांव स्थित कपड़ा दुकान से 5 लाख का सामान चोरी हो गया। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने चकाई थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित दुकानदार की पहचान सुनील तांती के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।