चकाई: गोविंदोडीह गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो में मारी जोरदार टक्कर, 5 लोग घायल
Chakai, Jamui | Feb 3, 2024 चकाई–गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गोविंदोडीह गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में टोटो पर सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय थाने की पुलिस ने सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल चकाई में भर्ती कराया व चिकित्सक के द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है।