बिजनौर: बिजनौर में 5 साल पहले गुम हुई रूमाली नाम की महिला को संरक्षण अधिकारी ने परिवार से मिलाया
Bijnor, Bijnor | Dec 12, 2025 बिजनौर में बिहार निवासी एक महिला 5 साल पहले अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिवार के लोग लगातार उसे तलाश रहे थे। लेकिन बिजनौर की बाल संरक्षण अधिकारी रुबी गुप्ता ने आज शुक्रवार को शाम करीब 4:00 बजे गुम हुई महिला रूमाली को परिवार से मिला दिया है। जिसको लेकर परिवार के लोगों ने रुबी गुप्ता की जमकर प्रशंसा की है।