बसेड़ी: बसेड़ी कस्बे में गुरुवार की देर रात धूमधाम से निकाली गणगौर शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब
Baseri, Dholpur | Apr 12, 2024 गुरुवार की देर रात बसेड़ी में सर्वसमाज की धरोहर ऐतिहासिक गणगौर मेले के दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मेला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा माता रानी की विधिवत पूजा अर्चना कर व एसडीएम दिनेश शर्मा व थानाधिकारी बृजेश मीणा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।