बसेड़ी: बसेड़ी क्षेत्र में महिलाओं ने मनाया गणगौर पर्व, अखंड सौभाग्य कामना के साथ पूर्ण किया व्रत
Baseri, Dholpur | Apr 12, 2024 बसेड़ी कस्बे सहित आसपास के गांवो की महिलाओं ने गुरुवार को गणगौर पर्व हर्षोल्लास से मनाया। महिलाओं ने घर-घर गणगौर माता की पूजा-अर्चना करने के साथ महिलाओं ने लांगुरिया और ईसर पार्वती के गीत भजन गाए। इस अवसर पर महिलाओं ने सज-धजकर नए वस्त्र पहनकर ईसर गणगौर की पूजा अर्चना कर भगवान शिव-पार्वती की कथा सुनी। महिलाओं ने कंगन वह सुहाग की चीजों का दान किया..