बसेड़ी: नादनपुर मस्जिद में ईद की नमाज़ अता कर नमाजियों ने मांगी अमन चैन की दुआ, अकीदतमंदों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद
Baseri, Dholpur | Apr 11, 2024 बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर में गुरुवार को प्रेम व भाईचारे का त्यौहार ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद शाबान नदवी ने नादनपुर मस्जिद में नमाजियों को सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अता करवाई। मौलाना ने तकरीर करते हुए मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी।