बसेड़ी: मंगलवार की रात बसेड़ी कस्बे में चोरों ने 7 दुकानों के चटकाए ताले,लोगों ने पुलिस की गस्त व्यवस्था पर उठाए सवालिया निशान
Baseri, Dholpur | Apr 11, 2024 बसेड़ी कस्बे में आए दिन हो रही चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिससे बसेड़ी में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि मुख्य चौराहे से लेकर पुराने थाने तक मंगलवार की रात बसेड़ी कस्बे में चोरों ने 7 दुकानों के ताले तोड़ दिए हैं. कस्बे में लगातार हो रही चोरी की इन घटनाओं से पुलिस की रात्रि गस्त व्यवस्था एवं कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं.