बसेड़ी: नादनपुर में गुरुजनों संग बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, मतदाताओं को किया जागरूक
Baseri, Dholpur | Apr 10, 2024 बसेड़ी।जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी के निर्देशानुसार बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर में आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय विद्यालय नादनपुर के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।इस दौरान अध्यापक बच्चों के साथ उत्साहवर्धन करते हुए रैली में भ्रमण करते रहे।