बसेड़ी: 11 अप्रैल को बसेड़ी में धूमधाम से निकाली जाएगी गणगौर शोभायात्रा, मेला कमेटी का हुआ गठन
Baseri, Dholpur | Apr 11, 2024 अग्रवाल धर्मशाला बसेड़ी में श्री गणगौर मेले के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। इस मौके पर सर्वसमाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। इस दौरान मेले की तैयारियों को लेकर सर्वप्रथम कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से मायाराम शर्मा को अध्यक्ष, राय सिंह परमार को संयोजक, हरिओम गर्ग व महेश सिंह परमार को को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।