सिहोरा: मिश्रा पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल सवार का मोबाइल लूटा
सिहोरा क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाश एक साइकिल सवार युवक का मोबाइल झपट्टा मारकर ले उड़े। पुलिस ने बताया कि मोहसाम निवासी 25 वर्षी सचिन पटेल मनसकरा पेट्रोल पंप में काम करता है। रात करीब 10:15 बजे वह साइकिल से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह मिश्रा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो बदमाशों ने अपनी बाइक उसकी साइकिल के सामने अड़ा कर उसे रोक लिया।