नजीबाबाद: सैफाबाद व मीरमपुर बेगा में फैल रही लंम्पी व गला घोटू की बीमारी से 10-12 दिन में पांच पशुओं की हुई मौत
सैफाबाद व मीरमपुर बेगा में करीब 10- 12 दिन से फैल रही लंम्पी व गला घोटू की बीमारी से पांच पशुओं की मौत, कई पशु बीमार, गांव में पशु चिकित्सकों की टीम न पहुंचने पर पशुपालकों में भारी रोष व्याप्त है। मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम सैफाबाद व मीरमपुर बेगा निवासी अतुल राठी, जॉनी पंकज कुमार सुमित आदि ने 23 अगस्त को 4:00 बजे जानकारी दी।