बरहेट: प्रखंड कार्यालय सभागार में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन जुटी भीड़ ।
शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के दो दिवसीय शिविर के दूसरे दिन लोगों की भीड़ जुटी। अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कागजात जमा करने तथा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लोगों को लंबे समय तक अपनी बारी की प्रतीक्षा में पंक्ति में खड़ा रहना पड़ा। शिविर का आयोजन जन सुविधा के लिए किया गया।