लखीसराय: उत्पाद थाना लखीसराय पुलिस ने चार जगहों पर छापेमारी कर दो शराब तस्करों और आठ शराबियों को किया गिरफ्तार
शनिवार अपराह्न 3:46 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक जिले में चार जगहों से दो शराब तस्कर एवं आठ शराबी गिरफ्तार हुए. मेदनी चौकी थाना क्षेत्र में बंशीपुर चंद्र टोला गांव एवं किऊल स्टेशन से शराब तस्कर को तथा सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र में अलीनगर से 3 एवं बड़हिया से 5 शराबी को गिरफ्तार किया गया.