कोरबा: कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन, नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ दर्ज हुए 569 प्रकरण
Korba, Korba | Apr 25, 2026 सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिलेभर में थाना, चौकी, सहायता केंद्र और यातायात शाखा की संयुक्त टीमों द्वारा 1 जनवरी 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान में कुल 569 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। ये कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के