सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ में रावण और मेघनाथ के पुतलों का हुआ दहन, सांसद और विधायक रहे मौजूद
विजयदशमी के अवसर पर हाथरस रोड पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमानजी के स्वरूपों का रथ प्रमुख मार्गों से होता हुआ क्रीड़ा स्थल पहुंचा। यहां श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच प्रतीकात्मक युद्ध का मंचन किया गया, भगवान श्रीराम के अग्निबाण चलाते ही रावण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जल उठे।