पूरा Tower उखाड़ ले गए चोर, देखकर अधिकारी भी रह गए दंग
Description:
बिहार के बक्सर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिस पर यकीन करना मुश्किल है। डुमरांव बाजार के वार्ड संख्या 18 में लगा 132 फीट ऊंचा मोबाइल फोन टावर और 15 KV का जेनरेटर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। जब GTL कंपनी के अधिकारी बंद पड़े टावर को ठीक करने पहुंचे तो वहां टावर ही नहीं मिला। इसके बाद कंपनी की ओर से डुमरांव थाना में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
जमीन मालिक हरिनाथ का कहना है कि टावर 2010 में लगाया गया था और 2022 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसके बाद न तो कंपनी ने किराया दिया और न ही कोई संपर्क किया। अब सवाल यह है कि आखिर 132 फीट का विशाल टावर चोरी कैसे हो गया? क्या यह सुनियोजित गिरोह का काम है?
गौरतलब है कि इससे पहले बिहार में रोहतास में लोहे का पुल चोरी होने और मधुबनी में रेलवे पटरी चोरी होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। आखिर बिहार में बार-बार सामने आ रही इन अनोखी चोरियों के पीछे कौन है?
#Buxar #MobileTowerChori #BiharNews #Dumraon #TowerTheft #ViralNews #BreakingNews #BiharPolice #GTLTower #GeneratorTheft #ShubhamArya #WeeHoursNews #HindiNews #BiharViralNews #LatestNews
Bihar, India | Jun 14, 2026