बेल्थरा रोड: बेल्थरा रोड में आवारा कुत्तों का आतंक, 70 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल
बेल्थरा रोड के वार्ड छह में पिछले छह महिनों में आवारा कुत्तों ने 10-15 लोगों को काटा है। सोमवार शाम को एक कुत्ते ने 70 वर्षीय उर्मिला गुप्ता पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोग बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।