डौण्डीलोहारा: पिनकापार शिविर में दिव्यांगजनों को मिली राहत, श्रवण यंत्र और प्रमाण पत्र किए गए वितरित
डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पिनकापार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, छड़ी एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर नए प्रमाण पत्र, नवीनीकरण और यूडीआईडी कार्ड भी बनाए गए। शिविर में आसपास के 20 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों ने भाग लिया।