हाथरस: आगरा रोड गिजरौली के पास तेज गति बाइक अनियंत्रित होकर मैक्स गाड़ी से टकराई, तीन छात्र हुए घायल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आगरा रोड गिजरौली के पास आज दिन बृहस्पतिवार को तेज गति बाइक अनियंत्रित होकर टाटा मैक्स गाड़ी से टकरा गई! इस दुर्घटना में बाइक सवार स्कूल के 2 छात्र एवं 1छात्रा घायल हो गई! वहां से गुजर रहे सीओ ट्रैफिक गोपाल सिंह ने तत्काल तीनों छात्रों को अपनी गाड़ी में लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिनका उपचार जारी है!