हाथरस: तबेला गली मे जुआ खेलने की मना करने पर 1 युवक के साथ कई लोगों ने जमकर की मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के तबेला गली में बीती रात जुआ खेलने की मना करने पर एक युवक के साथ कई लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।