हाथरस: गांव तिपरस में अपनी बहिन के घर आये भाई को पेशाब करते समय सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव तिपरस में बीतीरात अपनी बहन के घर आए भाई को पेशाब करते समय सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सांप के काटने के बाद बिगड़ी हालत में भर्ती कराए गए युवक का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है।