हाथरस: गांव बबूलगांव निवासी एक अभियुक्त को हाथरस जंक्शन पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 31 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अब शराब निर्माण बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान की क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने गांव बबूलगांव निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 31 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।