हाथरस: मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला चितावर के पास दबंगों ने अपनी दबंगई के चलते युवक को लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला चितावर के पास आज दिन बुधवार को दबंगों ने अपनी दबंगई के चलते युवक अमित कुमार को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया! सड़क पर मारपीट होते देख राहगीर भी बीच बचाव करने नहीं आए और मारपीट करने वाले फरार हो गए घायल युवक भीम आर्मी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है थाने में हुई शिकायत पर पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है