हाथरस: गांव कैमार में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के अभियोग में प्रकाश में आए दूसरे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाथरस की कोतवाली चंदपा के गांव कैमार में दो पक्षों के बीच फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने टीमों का गठन किया था। पुलिस और SOG टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। फायरिंग के अभियोग से संबंधित प्रकाश मे आए दूसरे अभियुक्त को गांव पैकवाड़ा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है।