नीम चक बथानी: पंचायत विकास दिवस पर सामाजिक समस्याओं पर हुई चर्चा योजनाओं की दी गई जानकारी
नीमचक बथानी प्रखंड के मनियारा पंचायत सरकार भवन में रविवार को ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार बनाने के उद्देश्य से पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी उप मुखिया दिलीप चौधरी ने दी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों की सामाजिक समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पंचायत स्तर पर चल रही एवं आगामी विकास योजनाओं की