शिवपुरी नगर: भागवत कथा के बैनर से शुरू हुई रंजिश, 4 बीघा जमीन विवाद में चली गोलियां, 14 वर्षीय बालिका समेत कई घायल
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के छान गांव में भागवत कथा के बैनरों में फोटो नहीं लगाने से शुरू हुई पारिवारिक रंजिश मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गई। 4 बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग हुई, जिसमें 14 वर्षीय बालिका और 24 वर्षीय युवक गोली लगने से घायल हो गए।