ब्रह्मपुर: इंजेक्शन सिरिंज से रॉकेट लॉन्चिंग का मॉडल बनाकर रंजीत बना विज्ञान प्रदर्शनी का सितारा, निमेज में दिखी प्रतिभा
निमेज के कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित बुधवार की सुबह 11 बजे विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की प्रतिभा देखने लायक रही। इस दौरान कक्षा छह के छात्र रंजीत कुमार ने अपने अभिनव मॉडल से सभी का ध्यान आकर्षित किया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का खिताब अपने नाम किया। रंजीत ने इंजेक्शन सिरिंज के माध्यम से हवा के दबाव (एयर प्रेशर) का उपयोग किया।