भितरवार: झाडोली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल ग्वालियर रेफर
भितरवार डबरा मुख्य सड़क मार्ग स्थित झाडोली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया। बाइक सवार भितरवार निवासी जो की डबरा रोड पर मेडिकल संचालक है।