पटना ग्रामीण: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
पटना में सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय जयंती को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सीएम नीतीश कुमार राजेन्द्र नगर, रोड नम्बर-3 स्थित पार्क पहुंचे, जहां राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में स्व० पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर सीएम नीतीश ने पुष्प अर्पित किये और अपनी श्रद्धांजलि दी।