दून पुलिस ने एम्स ऋषिकेश में हुई लाखों रुपये की चोरी का सफल खुलासा करते हुए आंध्र प्रदेश के एक अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अस्पताल परिसरों में बीमारी का बहाना बनाकर बंद आवासों की रेकी करता था और मौका मिलने पर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। जांच के दौरान उसके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, फर्जी आधार कार्ड और चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने एम्स ऋषिकेश के साथ गुजरात के राजकोट स्थित अस्पताल परिसर में भी चोरी की वारदात कबूल की है। पुलिस आरोपी के अन्य राज्यों में आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
#Dehradun #Rishikesh #AIIMSRishikesh #BreakingNews #CrimeNews #UttarakhandPolice #DehradunPolice #RishikeshNews #Uttarakhand #HindiNews #LatestNews #PoliceAction #TheftCase #CrimeUpdate #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews #InstagramReels #YouTubeShorts #FacebookReels #IndiaNews