Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बेगूसराय में #मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग का बड़ा खेल बेनकाब ! बेगूसराय पुलिस ने भर्ती परीक्षा में धांधली कराने की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। तकनीकी शाखा और बखरी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल परीक्षा में नकल कराने के लिए किया जाना था। छापेमारी के दौरान 38 वॉकी-टॉकी, ब्लूटूथ डिवाइस, एटीएम कार्डनुमा उपकरण, डिवाइस लगी चप्पलें, मेटल डिटेक्टर और परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में भर्ती परीक्षा में अनियमितता की योजना से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। सवाल यह है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं करती तो कितने योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लग जाता? भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर हमला करने वाले ऐसे गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। #begusaraibreaking Begusarai Police Bihar Police बेगूसराय नगर निगम R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Begusarai Group Begusarai news Ministry of Railways, Government of India कॉकरोच जनता पार्टी

Bihar, India | Jun 14, 2026