केवटी रनवे: बाबूसलीम पुर गांव में पूराने विवाद को लेकर हुई मार-पीट में 5 लोगों पर थाना में प्राथमिकी दर्ज।
रैयाम थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुरज कुमार गुप्ता ने बताया कि बाबूसलीम पुर गांव के मो. सादिक अख्तर उर्फ राजा ने थाना में आवेदन देकर गांव के हीं मो. तौफीक एवं मो. वकील सहित पांच लोगो के खिलाफ पूराने विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।