सरीला: इटैलिया बाजा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर कुएं में लगाई छलांग, हालत गंभीर
सरीला तहसील क्षेत्र के जरिया थाना अंतर्गत इटैलिया बाजा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 25 वर्षीय एक युवक ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद आक्रोश में आकर गांव के सूखे कुएं में कूदकर अपने जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने रेस्क्यू करते हुए युवक को तत्काल कुए से बाहर निकाला।