खलीलाबाद: अनई गांव निवासी युवक की कार से कुचलकर हत्या, परिजनों ने एसपी कार्यालय के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन
खलीलाबाद क्षेत्र के अनई गांव निवासी सुभाष चंद्र की कथित कार से कुचलकर हत्या के मामले में परिजनों ने एसपी कार्यालय के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने पहले टक्कर मारी और फिर दोबारा वाहन चढ़ा दिया। पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है