झालरापाटन: ढींगसी गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर तीन जनों ने युवक से की मारपीट
झालावाड़ के सीमावर्ती जीएसआई गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर तीन जनों ने एक युवक को पीट-पीटकर गंभीर घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे मामले में आगे की कार्रवाई के लिए सुकेत थाना पुलिस को सूचना दी है। पीड़ित युवक मुकेश ढीगसीं गांव का रहने वाला है।